Breaking News

श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए विधायक चंद्राकर  

  • पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी स्व कमला देवी साहू की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में कथा का श्रवण किया 

द सीजी न्यूज

दुर्ग। आज पाऊवारा में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी स्व कमला देवी साहू की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर यज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने व्यास पीठ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और स्व. कमला देवी साहू को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य को जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि स्व. कमला देवी साहू महान व्यक्तित्व की धनी थीं, जिन्होंने अपने जीवन में समाज सेवा और धर्म के कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विधायक ललित चंद्राकर ने कथावाचक संत निरंजन महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित परिवारजन व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!