- देश व प्रदेश भर से आएंगे लाखों श्रद्धालु : व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहेगा प्रशासन – गजेंद्र यादव
- ध्वज पूजन 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजे होगा : राकेश पांडेय
द सीजी न्यूज
दुर्ग। इस्पात नगरी भिलाई में पहली बार सनातन धर्म के ध्वजवाहक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आगमन होगा। 25 से 29 दिसंबर तक जयंती स्टेडियम के पास विशाल ग्राउंड में दिव्य श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पंडित शास्त्री प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे।
दुर्ग सर्किट हाउस में आज प्रेस वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव व कार्यक्रम के संयोजक खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष राकेश पांडेय ने बताया कि 27 दिसंबर को विशेष दिव्य दरबार का आयोजन होगा, जिसमें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रद्धालुओं की पर्ची निकालकर समस्याओं के समाधान के लिये मार्गदर्शन देंगे।
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि सेवा समर्पण समिति दुर्ग द्वारा आयोजित भव्य कथा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम के संयोजक खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष पंडित वीरेन्द्र प्रसाद शुक्ला के साथ अन्य जनप्रतिनिधिगण व समाजसेवी आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को लेकर कार्य कर रहे हैं।
भव्य आयोजन में दुर्ग–भिलाई के अलावा देश व पूरे छत्तीसगढ़ से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। लोगों को किसी प्रकार की अव्यवस्था होने देने के लिये प्रशासन मुस्तैद रहेगा। हर स्तर पर कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था रहेगी। ट्रैफिक से लेकर साफ-सफाई ,चिकित्सा, पेयजल जैसे तमाम मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता में रखकर शासन स्तर पर हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
केबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर शासन स्तर पर चलाएं जा रहे वोकल फॉर लोकल के तहत स्वदेशी निर्मित योजनाओ के लिए प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। राकेश पाण्डेय ने बताया कि 15 तारीख को ध्वज पूजन का कार्यक्रम दोपहर 2 बजे आयोजित किया गया है जिसमें विभिन्न समाजों के प्रमुखों को एवं धर्म आचार्यों को आमंत्रित किया गया है |
गजेंद्र यादव ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेवा समर्पण समिति द्वारा विशाल सुव्यवस्थित व्यवस्थाएँ की जा रही हैं। अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की क्षमता वाला भव्य डोमशेड, सुव्यवस्थित वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि आवागमन बाधित न हो।
लोगो में जनजागरण हेतु राज्य शासन द्वारा व्यवसनो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान व अन्य योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसमे लोग कथा समापन के बाद नशा मुक्ति, साइबर जागरूकता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वदेशी अपनाने के लिए जन जागरण अभियान से प्रेरित हो साथ ही स्वदेशी वस्तुओं के स्टाल भी लगाए जाएंगे। प्रेस वार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, सेवा समर्पण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, भाजपा नेता दिनेश देवांगन, केएल चौहान, मनोज मिश्रा, राजा महोबिया उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
