Breaking News

घासीदास जयंती पर विधायक कार्यालय में “कंबल बैंक” शुरू होगा : दीन दुखियों को ठंड से बचाने विधायक रिकेश की पहल

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में गरीबों, बेघरों, वृद्धों, दीन-दुखियों को ठंड से बचाने “कंबल बैंक” की शुरूआत होने जा रही है। विधायक रिकेश सेन 18 दिसंबर गुरू घासीदास जयंती पर विधायक कार्यालय जीरो रोड शांति नगर भिलाई में कंबल बैंक का उद्घाटन करेंगे। विधायक रिकेश ने कहा कि गुरु घासीदास का मुख्य संदेश “मनखे-मनखे एक समान” है, जिसका अर्थ है सभी मनुष्य बराबर हैं और उनमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने समाज को सत्य, अहिंसा, समानता, सामाजिक समरसता और कुरीतियों जैसे छुआछूत, नशा, जीव हत्या के त्याग पर जोर दिया ताकि एक समतामूलक समाज का निर्माण हो सके, जिसमें मेहनत और सात्विक जीवन का महत्व हो।

बाबा घासीदास जयंती के दिन वैशाली नगर विधानसभा में कंबल बैंक प्रारंभ किया जाएगा। सेन ने कहा कि बेघर, निर्धन, बेसहारा लोगों को ठंड की ठिठुरन से बचाने कंबल की ज़रूरत होती है। कंबल बैंक शुरू करने का उद्देश्य है कि क्षेत्र में कोई भी जरूरतमंद ठंड में ठिठुरता न रह जाए।
वैशाली नगर विधानसभा में कंबल बैंक (Kambal Bank) एक सामुदायिक या धर्मार्थ पहल है, जिसका उद्देश्य सर्दियों के महीनों में गरीब और बेघर लोगों को ठंड से बचाने के लिए बैंक से कंबल वितरित करना है। कंबल बैंक से कंबलों को सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। जरूरतमंद निर्धन विधायक कार्यालय कंबल बैंक पहुंच कर कंबल प्राप्त कर सकेंगे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!