Breaking News

दिल्ली में जुटे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी दिग्गज : कल ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली में होंगे शामिल

द सीजी न्यूज

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को आयोजित होने जा रही कांग्रेस की ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली को लेकर आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में आज छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एक साथ नजर आए। महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित कई राष्ट्रीय पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सभी राज्यों के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, प्रभारी नेता, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री व देश भर से आए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय आंदोलन का हिस्सा बनेंगे।

छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री सतनारायण शर्मा, छविंद्र महेंद्र कर्मा पूर्व विधायक परसनाथ राजवाड़े, पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम सहित बस्तर संभाग के जिला अध्यक्षगण मौजूद रहे। युवा कांग्रेस के महासचिव संदीप वोरा भी सक्रिय रहे।

छत्तीसगढ़ से आने वाले कार्यकर्ताओं की भागीदारी, संगठनात्मक समन्वय, रैली स्थल की व्यवस्थाओं और संदेश को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। आज शाम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के भी छत्तीसगढ़ भवन पहुँचने की संभावना है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ‘वोट चोर–गद्दी छोड़’ महारैली लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए एक निर्णायक कदम साबित होगी। छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रैली को मजबूती प्रदान करेगी। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि भाजपा सरकार के संरक्षण में चुनावी व्यवस्था से छेड़छाड़ कर मतदाताओं के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। मतदाता सूचियों में हेरफेर, संस्थाओं पर दबाव और निष्पक्ष चुनाव की अवधारणा को नुकसान पहुँचाने के खिलाफ यह महारैली एक निर्णायक जनआंदोलन के रूप में उभरेगी, जिसमें जनता अपनी लोकतांत्रिक ताकत का स्पष्ट संदेश देगी।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!