Breaking News

सांसद खेल महोत्सव से खेल प्रतिभाओं को मिल रहा आगे बढ़ने का अवसर : सांसद विजय बघेल

  • अहिवारा में हुआ विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन

द सीजी न्यूज

भिलाई। अहिवारा विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन अहिवारा में उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह ,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, पार्षद मीना जोशी, पार्षद विदेशी साहू, पुरुषोत्तम वर्मा, मंडल अध्यक्ष राम निर्मलकर, जनपद पंचायत सीईओ किरण कौशिक व नगर पालिका सीएमओ अंकुर पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मंचासीन रहे।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि 21 सितंबर से प्रारंभ हुआ सांसद खेल महोत्सव 25 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य “खेल से फिट” का संदेश देते हुए विधानसभा व लोकसभा क्षेत्र को स्वस्थ व सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, आयोजकों एवं सहभागियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

सांसद ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और पहल से देशभर में प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। इसी क्रम में अहिवारा सहित नौ विधानसभा क्षेत्रों में इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, पालक, शिक्षक व खेल प्रेमी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला, जिससे यह सांसद खेल महोत्सव क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी एवं यादगार बन गया।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!