Breaking News

धान खरीदी की टोकन लिमिट बढ़ी, 17 को धान खरीदी केंद्रों में नहीं होगी तालाबंदी

द सीजी न्यूज

दुर्ग। कांग्रेस ने धान खरीदी केंद्रों में 17 दिसंबर को तालाबंदी करने का ऐलान किया था। कलेक्टर से चर्चा के बाद आज कांग्रेस ने तालाबंदी के जरिये विरोध प्रदर्शन को रद्द करने का फैसला किया है। ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि बुधवार को दुर्ग जिले के समस्त धान खरीदी केंद्रों में तालाबंदी की घोषणा से प्रशासन तंत्र हिल गया है।

धान खरीदी मामले में टोकन लिमिट बढ़ाने और धान के नियमित परिवहन के लिये कलेक्टर से चर्चा हुई। कलेक्टर ने टोकन लिमिट बढ़ाने की जानकारी दी है। यह किसान हित मे सही निर्णय है। कांग्रेस के प्रस्तावित आंदोलन के दबाव के आगे प्रशासन ने ऐसा निर्णय लिया है। इसे देखते हुए 17 दिसंबर को प्रस्तावित तालाबंदी का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

राकेश ने कांग्रेसजनों, किसानों को बधाई देते हुए कहा कि धान खरीदी केंद्रों में तालाबंदी की तैयारी से प्रशासन बैकफुट पर आ गया।एकजुटता के कारण किसान आंदोलन प्रारंभिक चरण में ही सफल हो गया।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!