Breaking News

जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रीतपाल ने सीएम साय और भाजपा संगठन के प्रति जताया आभार

  • 17 को पदभार ग्रहण करेंगे

द सीजी न्यूज

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन और उपाध्यक्ष नरेश यदु कल दोपहर 1 बजे दुर्ग जिला सहकारी केन्द्रीय परिसर में पदभार ग्रहण करेंगे।

दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद किसान नेता प्रीतपाल बेलचंदन ने भाजपा संगठन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

प्रीतपाल ने कहा कि अविभाजित दुर्ग जिला दुर्ग, बालोद व बेमेतरा के किसानों, कृषक समूहों और सहकारी समितियों के हित में सहकारिता को सशक्त माध्यम बनाकर कार्य करेंगे। किसानों की प्रगति, उनकी उन्नति और आर्थिक मजबूती के लिए सहकारी बैंक की सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुलभ और प्रभावी बनाने का सतत प्रयास रहेगा।

उन्होंने कहा कि सहकारिता के मूल मंत्र विश्वास, सहभागिता और विकास को आधार बनाकर किसानों को समय पर ऋण, बेहतर बैंकिंग सुविधाएँ और नई संभावनाएँ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। सभी जनप्रतिनिधियों और किसानों के सहयोग से सहकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!