Breaking News

अग्निवीर भर्ती रैली 10 से 24 जनवरी तक

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के द्वारा 10 से 24 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम, धमतरी में छत्तीसगढ़ के समस्त 33 जिलों के पुरूष उम्मीदवारों के लिये अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दुर्ग जिला के ऐसे आवेदक जिन्होंने 30 जून से 10 जुलाई तक आयोजित ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में भाग लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की है वे आवेदक इस भर्ती रैली में शारीरिक दक्षता सहित और अन्य भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेंगें। इस रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेडसमेन के पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। 

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र वेबसाईट (www.joinindianarmy.nic.in) और उनकी ईमेल में भेजा गया है। भर्ती में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड, आधार कार्ड जो मोबाईल से लिंक है तथा वे समस्त दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि व स्थान पर समय पूर्व उपस्थित होंगे। विशेष जानकारी के लिये सेना भर्ती कार्यालय, नवा रायपुर के दूरभाष कमांक 0771-2965212 एवं 2965214 पर संपर्क कर सकते है।

Check Also

अर्नब चक्रवात : बीमित फसल में नुकसान होने पर टोल फ्री नंबर पर सूचना दें किसान

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अधिकृत व्हाट्सएप नंबर 7065514447 पर भी विवरण भेज सकते हैं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!