Breaking News

वीबीजीरामजी योजना की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार  

द सीजी न्यूज

दुर्ग। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जिला पंचायत की झांकी में वीबीजीरामजी योजना की आकर्षक झांकी का प्रदर्शन किया गया। झांकी के माध्यम से योजना के उद्देश्य, लाभ और प्रक्रिया को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। पीएम आवास और मनरेगा जल संरक्षण संचय के कार्यों, आजीविका डबरी, मछली पालन, स्व सहायता समूह को प्रशिक्षण, राज मिस्त्री प्रशिक्षण आदि की जानकारी दी गई। इसमें क्यूआर कोड की सुविधा भी दी गई थी। आम नागरिक कोड को स्कैन कर सीधे अपने मोबाइल पर योजना से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर रहे थे। इस डिजिटल पहल से लोगों को योजना की सही, सरल और त्वरित जानकारी मिली। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे के मार्गदर्शन में झांकी का निर्माण किया गया। झांकी की रचनात्मकता, जनजागरूकता संदेश और डिजिटल जानकारी प्रणाली की विशेष प्रशंसा की।

Check Also

हत्या के मामले में 7 गिरफ्तार

द सीजी न्यूज दुर्ग। शहर के पटरीपार क्षेत्र में शिव जी की बारात के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!