THE CG NEWS
नई दिल्ली। आकाशवाणी भवन के बाहर धरना दे रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। हिरासत में लिए गए नेताओं में कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा, केसी वेणुगोपाल और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी शामिल हैं।
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी भवन के बाहर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कई नेताओं को भी हिरासत में लिया। इनमें भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब शामिल हैं।
कई विपक्षी दलों के नेताओं को निर्वाचचन सदन की ओर मार्च करने से रोके जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने आकाशवाणी भवन में धरना शुरू किया था। यह प्रदर्शन विपक्ष के ‘सेव डेमोक्रेसी’ अभियान का हिस्सा है। विपक्षी दल SIR को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
