Breaking News

श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति की नई कार्यकारिणी घोषित

THE CG NEWS

दुर्ग। शारदेय नवरात्र पर्व के बाद शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी में आयोजित किया गया जहां श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इससे पहले समिति द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित नवरात्र पर्व व कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आय व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया।

आगामी दो वर्ष 2027-2028 के लिए अध्यक्ष आदित्य शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुमीत रुंगटा, महासचिव सौरभ पंड्या, कोषाध्यक्ष हर्षद पारख को सर्वसम्मति से चुना गया। समिति के संरक्षक संजय रुंगटा ने संरक्षक पद पर नवल किशोर अग्रवाल, रवि पिडिआर का प्रस्ताव रखा जिसे समिति के सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से स्वीकार किया गया।

समिति के संरक्षक संतोष रूंगटा ने नई टीम को बधाई व शुभकामनाएं दीं। बैठक का संचालन मनोज शर्मा और आभार संरक्षक किशोर जैन ने किया।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!