Breaking News

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों कांग्रेसजन, सांसद शोभा ने किया आह्वान

  • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की लड़ाई होगी तेज, केंद्र सरकार डरी हुई है : अरुण वोरा 

THE CG NEWS

रायपुर। कांग्रेस द्वारा 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर रायपुर शहर कांग्रेस की बैठक दूधाधारी मठ स्थित सत्संग भवन में आयोजित की गई। बैठक में रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शंकर मेनन, रायपुर संभाग प्रभारी व महाराष्ट्र के धुले से सांसद शोभा बच्चाव और रायपुर शहर प्रभारी पूर्व विधायक अरुण वोरा सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। बैठक में दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने और अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इस दौरान पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, आकाश शर्मा, कन्हैया अग्रवाल, दीप्ति दुबे, अशोक ओझा, सतनाम पनाग सहित चारों ब्लॉक अध्यक्षों, पार्षदों व छाया पार्षदों की उपस्थिति में संगठनात्मक तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

रायपुर शहर से हजारों कांग्रेसजन दिल्ली पहुंचेंगे : शोभा बच्चाव

सांसद व रायपुर संभाग प्रभारी शोभा बच्चाव ने कहा कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम में रायपुर शहर से हजारों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर देशभर में जनजागरण कर रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिकों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठा रहे हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस मताधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता से जुड़े सवालों को जनता के बीच ले जा रही है। उन्होंने कांग्रेसजनों से एकजुट होकर दिल्ली के कार्यक्रम को सफल बनाने और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है : अरुण वोरा

पूर्व विधायक व रायपुर शहर प्रभारी अरुण वोरा ने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस के सवालों और जनता की आवाज से डरी हुई है। उनका आरोप है कि लोकतांत्रिक तरीके से उठाए जा रहे सवालों और विरोध प्रदर्शनों को रोकने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का मुद्दा लोकतंत्र की मजबूती और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार से जुड़ा है। उन्होंने रायपुर के कांग्रेसजनों से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

Check Also

श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति की नई कार्यकारिणी घोषित

THE CG NEWS दुर्ग। शारदेय नवरात्र पर्व के बाद शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन रुंगटा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!