Breaking News

रामलीला मैदान में प्रोटेस्ट भी करो, खरीदारी भी करो : राहुल

THE CG NEWS

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आज सियासत का बड़ा शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक रामलीला मैदान में विशाल रैली करने जा रहा है। रैली के माध्यम से विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनावी प्रक्रिया में सुधार की मांग कर रहा है।

विपक्ष ने सीईसी ज्ञानेश कुमार पर एसआईआर प्रक्रिया के तहत वोट चोरी के आरोप लगाए हैं। इस प्रक्रिया के नाम पर बड़ी संख्या में योग्य मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। इसका फायदा सत्तारूढ़ बीजेपी को मिल रहा है। विपक्षी दल इसे ‘वोट चोरी’ करार दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि रामलीला मैदान में लाखों लोग जुटेंगे।

इस बीच राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया – ‘प्रदर्शन कीजिए. पैदल मार्च और रैली कीजिए। साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए ताकि व्यापारियों को फायदा हो सके। मैं जानता हूं कि रैली से व्यापारियों को नुकसान नहीं होगा। बीजेपी डरी हुई है इसलिए अफवाह फैला रही है। पैदल मार्च होगा और रैली भी होगी। लाखों लोग हमारे व्यापारियों की दुकानों से सामान खरीदेंगे। आप सबको बहुत-बहुत प्यार। शुभ दिवाली। जय हिंद’

छावनी में बदली दिल्ली

रैली को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हजारों पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल तैनात किये गए हैं। रामलीला मैदान को 14 जोन में बांटा गया है और 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन से भी निगरानी होगी। रैली से पहले राजधानी में सुरक्षा और यातायात को लेकर भी बड़ी तैयारी की गई है। दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान और उसके आसपास निगरानी बढ़ा दी है। मैदान के भीतर और बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कंपनियां भी लगाई जा रही हैं। आने-जाने के रास्तों पर बैरिकेडिंग होगी और प्रवेश करने वाले लोगों की जांच की जाएगी। पुलिस की कोशिश है कि इतनी बड़ी भीड़ के बावजूद किसी तरह की अव्यवस्था न हो। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे और शहर की सामान्य आवाजाही भी पूरी तरह ठप न पड़े। रैली का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सीमित रखा गया है। आयोजकों से भीड़ को संभालने और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभाने कहा गया है।

भाजपा फैला रही अफवाह

कुछ व्यापारी संगठनों ने चिंता जताई थी कि कांग्रेस के प्रदर्शन में लाखों लोगों के जुटने से चांदनी चौक, सदर बाजार, करोल बाग और चावड़ी बाजार जैसे व्यस्त कारोबारी इलाकों में जाम लग सकता है। इससे दिवाली और छठ के आसपास होने वाली बिक्री पर असर पड़ने का डर है। व्यापारियों ने नेताओं से रैली का समय या स्थान बदलने तक की अपील की थी।

राहुल ने इन आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि बीजेपी जानबूझकर अफवाह फैला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाजारों में परेशानी राजनीतिक प्रदर्शनों से ज्यादा सरकार की ओर से लगाए जाने वाले बैरिकेड और रास्ते बंद करने के कारण होती है।

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!