Breaking News

किसान हित में साय की सरकार का बड़ा कदम, अन्नदाताओं के चेहरे पर लौटी खुशहाली – भोजराज सिन्हा

THE CG NEWS

भिलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के सम्मान, समृद्धि और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। किसान हित में सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णय प्रदेश के अन्नदाताओं के जीवन में खुशहाली लाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।
नगर निगम भिलाई के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने कहा कि किसान छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ और प्रदेश की समृद्धि के आधार स्तंभ हैं। उनकी मेहनत और परिश्रम से ही छत्तीसगढ़ की पहचान देशभर में धान के कटोरे के रूप में स्थापित हुई है। किसानों के हितों की रक्षा, उनकी उपज का उचित मूल्य और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की अपेक्षाओं और जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए जनकल्याणकारी निर्णय ले रही है। इन प्रयासों से किसानों में विश्वास का वातावरण निर्मित हो रहा है। सरकार की किसान हितैषी नीतियां कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने के साथ-साथ गांव, गरीब और किसान की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में सहायक हैं।
सिन्हा ने कहा कि अन्नदाता का सम्मान केवल शब्दों से नहीं, बल्कि उनके जीवन में खुशहाली और आर्थिक समृद्धि लाने वाले निर्णयों से होता है। छत्तीसगढ़ सरकार इसी संकल्प के साथ किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने किसान हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Check Also

धान खरीदी अवधि में मिलर्स को नहीं मिलेगी उठाव की अनुमति

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने नोडल अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों की ली बैठक, पारदर्शी और सुव्यवस्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!