Breaking News

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन अपने 66 वें जन्मदिन पर करेंगे धान खरीदी का शुभारंभ

THE CG NEWS

दुर्ग। आज 15 नवंबर से पूरे प्रदेश के किसानों का महापर्व धान खरीदी तिहार का शुभारंभ हो रहा है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन का आज 66 वां जन्मदिन है। बेलचंदन अपने जन्मदिन पर किसान व सहकारिता परिवार के साथ धान उपार्जन केन्द्र तिरगा का शुभारंभ करेंगे। वे सुबह 9 बजे धान उपार्जन केन्द्र निकुम का शुभारंभ करेंगे।

पूरे प्रदेश में 15 नवम्बर से 15 जनवरी 2027 तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बेलंचदन धान खरीदी केंद्र में पूजन कर विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दुर्ग के सांसद विजय बघेल के साथ धान खरीदी केन्द्र उरला, झीट और सांकरा का शुभारंभ करते हुए बैंक शाखा भवन अमलेश्वर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Check Also

धान खरीदी अवधि में मिलर्स को नहीं मिलेगी उठाव की अनुमति

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने नोडल अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों की ली बैठक, पारदर्शी और सुव्यवस्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!