Breaking News

रिसाली निगम चुनाव : विधायक ललित चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं को दिये चुनावी जीत के टिप्स

  • विधायक चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
  • कहा – जनता तक पहुंचाएं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं

THE CG NEWS

रिसाली। नगर निगम रिसाली क्षेत्र के अंतर्गत आगामी नगर निगम चुनावों के मद्देनजर आयोजित वार्ड शक्ति केंद्र की संगठनात्मक बैठकों में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनावी जीत हासिल करने टिप्स दिये।

वार्ड 26 अवधपुरी सरस्वती कुंज, वार्ड 31 शहीद किरण सिंह देशमुख, वार्ड 8 दशहरा मैदान, वार्ड 9 छोटा दशहरा मैदान, वार्ड 10 रिसाली सेक्टर और वार्ड 30 इस्पात नगर में आयोजित बैठकों में विधायक ललित चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की। बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने और जन-जन तक पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को पहुंचाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा, समर्पण और एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए संकल्पित है। कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें हर बूथ पर पहुंचकर सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि रिसाली की जनता ने हमेशा भाजपा पर विश्वास किया है। इस बार भी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से रिसाली नगर निगम में भाजपा का परचम लहराएगा।

इस अवसर पर रिसाली नगर निगम चुनाव सह प्रभारी अंशु चन्द्रवंशी, श्वेता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवेन्द्र परिहार, संतोष सोनी, जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, रिसाली मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, महामंत्री गुड्डू झा, मंडल उपाध्यक्ष सचिन गोस्वामी, कुलेश्वर साहू, महेन्द्र लोढ़ा, दीपक चोपड़ा, मनोज सोनी, निलेश अग्रवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

देवेंद्र यादव को एआईसीसी सचिव पद से हटाया गया, छत्तीसगढ़ से पूर्णचंद्र राव पाढ़ी और नरेश ठाकुर बने नए एआईसीसी सचिव

THE CG NEWS नई दिल्ली। विधायक देवेंद्र यादव को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!