Breaking News

मुख्यमंत्री साय रिसाली, भिलाई और भिलाई 3-चरोदा में लेंगे सभा

  • कलेक्टर, एसएसपी ने किया चिन्हांकित स्थलों का निरीक्षण

THE CG NEWS

दुर्ग/ आगामी दिनों में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भिलाई आगमन और प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए आज कलेक्टर अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया।

कलेक्टर, एसएसपी ने नगर निगम रिसाली क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 दुर्गा चौक सभा स्थल, नगर निगम भिलाई के अंतर्गत आईआईटी मैदान और नगर निगम भिलाई-3 चरोदा अंतर्गत न्यायालयीन परिसर मैदान में मुख्यमंत्री की सभा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच, ग्रीन हाउस, बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग, प्रवेश द्वार और विभागीय स्टॉल आदि के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस अवसर पर एडीएम विरेन्द्र सिंह, नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त एस.के. सुन्दरानी, एसडीएम सोनाल डेविड, प्रफुल्ल कुमार गुप्ता व प्रकाश चन्द्र सोनी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री एके भट्टाचार्य, जिला परिवहन अधिकारी मृत्युंजय पटेल, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक एके गौतम व संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

प्रदेश के पहले आईटी पार्क की हवा निकली : दावा – सौ कंपनियां खुलेगी : एमओयू – 40 कंपनियों से : काम सिर्फ 3 कंपनियां कर रही

इंफार्मेशन टेक्नॉलॉजी की शिक्षा हासिल करने वाले युवाओं के सपने चकनाचूर आईटी पार्क में रोजगार, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!