THE CG NEWS
रायपुर। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से भाजपा नेता टेंशन में आ गए हैं। पोस्ट में एक विधायक के बारे में काफी अंदर की जानकारी दी गई है। भाजपा सूत्रों का दावा है कि इस पोस्ट में दुर्ग जिले के एक विधायक की तरक्की की कहानी बताई गई है।
दरअसल, दुर्ग जिले में आगामी दिनों में तीन नगर निगमों के चुनाव होने वाले हैं। चुनावी दौर में इस पोस्ट से बीजेपी को काफी नुकसान हो सकता है। एक खास वजह ये भी है कि विधायक ने पार्टी से खुद को पत्नी को महापौर की टिकट देने की मांग की है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट में क्या लिखा है …आप भी पढ़िये …
प्रदेश में महादेव की विशेष कृपा प्राप्त एक विधायक की तरक्की की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। सफ़र शुरू हुआ था एक सेलून की दुकान से, और अब बात ज्वैलरी शोरूम तक जा पहुँची है।
चर्चा है कि महादेव की कृपा से होने वाली धनवर्षा के सहारे विधायक जी ने सरकार के समानांतर अपनी ही एक आर्थिक योजना चला रखी है।
विधायक ने महादेव की कृपा के अलावा, अवैध प्लॉटिंग से लेकर उद्योगों और लोहा चोरों तक, वसूली का एक ऐसा नेटवर्क खड़ा किया गया है, जिसकी पहुँच, धनवर्षा और कारोबार दोनों सरकार की योजनाओं से कहीं आगे बताए जाते हैं।
अब तक यह सब चर्चाओं और सूत्रों के हवाले से ही है। लेकिन सियासी गलियारों में कानाफूसी तेज है कि जांच एजेंसियाँ भी बहुत जल्द इस तरक्की की कुंडली को खंगालने की तैयारी में हैं।
देखना दिलचस्प होगा कि महादेव की कृपा विधायक जी पर यूँ ही बरसती रहती है या फिर जल्द ही जांच एजेंसियों की कृपा भी प्राप्त होने वाली है!
गौरतलब है कि इस पोस्ट में – महादेव की कृपा यानी महादेव सट्टा एप से होने वाली धनवर्षा के बारे में संकेत दिेया गया हैं। भाजपा सूत्रों का कहना है कि महादेव सट्टा एप को लेकर यह नया खुलासा है। इसी तरह लोहा चोरों से अवैध वसूली करने के बाद विधायक महोदय ने खुद लोहा चोरी का मुद्दा उठाया, ताकि पब्लिक के बीच ईमानदार होने की वाहवाही बटोरी जा सके।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
