Breaking News

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री विधायक ललित चंद्राकर का भाजपा कार्यालय में स्वागत-अभिनंदन

  • जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत-अभिनंदन

THE CG NEWS

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने पर आज भाजपा जिला कार्यालय दुर्ग में अभिनंदन किया गया। यहां आयोजित भन्य सम्मान समारोह के प्रारंभ में संंगठन पदाधिकारियों नने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं ने ललित चंद्राकर का अभिनंदन किया। विधायक ललित चंद्राकर के  कार्यालय पहुंचते ही भाजपा कार्यालय में जोरदार नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने गजमाला, पुष्पहार, पुष्पगुच्छ और पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जताई।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि ललित चंद्राकर की नियुक्ति हम सभी दुर्ग वासियों के लिए गर्व का विषय है। 1994 से संगठन के लिए समर्पित एक कार्यकर्ता आज राष्ट्रीय फलक पर पहुंचा है। यह संगठन की ताकत और कार्यकर्ता के सम्मान का प्रतीक है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो विश्वास ललित चंद्राकर पर जताया है, वह पूरे दुर्ग जिले के कार्यकर्ताओं का सम्मान है।

विधायक ललित चंद्राकर जी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं, यह दुर्ग के हर एक कार्यकर्ता का सम्मान है। आप सबके आशीर्वाद, मेहनत और प्यार से ही उन्हें भाजपा संगठन में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। पार्टी ने जो नई जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। ओबीसी समाज के उत्थान और संगठन की मजबूती के लिए वे हमेशा कार्य करते रहेंगे।”

सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से भाजपा महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा, जिला उपाध्यक्ष शिवेन्द्र परिहार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माया बेलचंदन, दुर्ग निगम महापौर अल्का बाघमार, नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू, अजय तिवारी, पार्षद साजन जोसफ सहित जिला के मंडल के व मोर्चा के सभी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक ललित चंद्राकर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

Check Also

मोदी के कहने से नहीं, अंतरराष्ट्रीय कारणों से कम हुई सोने की कीमत – भूपेश

THE CG NEWS रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सोने की कीमत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!