Breaking News

रिकेश के आगे मोदी, साय, रमन की चमक फीकी : समर्थकों को टिकट की उम्मीद

  • भिलाई नगर निगम के महापौर प्रत्याशी के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा भी हैं प्रबल दावेदार
  • रिकेश सेन ने अभी तक खुलकर दावेदारी नहीं की है

THE CG NEWS

दुर्ग। नगर निगम भिलाई, रिसाली और भिलाई तीन-चरौदा में अगले महीने चुनाव होने वाले हैं। राजनीतिक सरगर्मी उफान पर है। टिकटार्थियों का मेला अपने राजनीतिक आकाओं के दरबार में लग रहा है। महापौर से लेकर पार्षद की टिकट के लिये सभी राजनीतिक दलों में गुणाभाग चल रहा है। टिकट की दौड़ के लिये रायपुर से लेकर दिल्ली तक एप्रोच का खेल चरम पर है। इन सब भागमभाग के बीच विधायक रिकेश सेन की लोकप्रियता सिर चढ़कर बोल रही है। भिलाई निगम से रिकेश सेन को महापौर की टिकट देने की मांग जोर शोर से उठ रही है।

दरअसल, रिकेश सेन ने पिछले पौने तीन साल में विधायक रहते हुए कई कल्याणकारी योजनाएं खुद के संसाधनों से शुरू की हैं। भिलाई नगर निगम क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एक स्वर में कह रहे हैं कि महापौर की टिकट रिकेश सेन को ही मिलनी चाहिये।

कई कार्यकर्ताओं ने यहां तक कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तुलना में कई गुना ज्यादा कल्याणकारी योजनाएं रिकेश सेन ने सिर्फ पौने तीन साल में लागू कर दी है। उनके काम करने का अंदाज भी न्यारा है। वे सिर्फ योजनाओं की घोषणा नहीं करते बल्कि उन्हें लागू भी करते हैं।

रिकेश समर्थक एक बड़े कारोबारी का कहना है कि पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में जितनी जन हितैषी योजनाएं नहीं बनी, उनसे ज्यादा योजनाएं रिकेश ने लागू कर दी हैं। यही हाल साय सरकार का भी है। साय सरकार की योजनाओं की तुलना में रिकेश सेन की कल्याणकारी योजनाओं की चमक ज्यादा है। टिकट उन्हें ही मिलनी चाहिये।

हालांकि ये सवाल भी उठ रहे हैं कि रिकेश सेन इन योजनाओं के लिये धनराशि या संसाधनों की व्यवस्था कैसे कर रहे हैं। राशि कहां से मिल रही है। रिकेश समर्थकों का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके सभी केबिनेट मंत्री मिलकर भी इतनी शानदार योजनाओं की प्लानिंग तक नहीं कर सके। वहीं रिकेश सेन ने प्लानिंग के बाद इनका क्रियान्वयन भी कर दिया।

रिकेश समर्थकों का कहना है कि योजना बनाने से लेकर इसे लागू करने में रिकेश सेन ने पूरे राज्य सरकार और साय मंत्रिमंडल को मीलों पीछे छोड़ दिया है। रिकेश की सोच और उनकी क्षमताओं को देखते हुए या तो उन्हें महापौर की टिकट मिलनी चाहिये या फिर मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहिये।   

इन योजनाओं के कारण हो रही है रिकेश की चर्चा

वैशाली नगर विधानसभा के भाजपा विधायक रिकेश सेन ने अपने क्षेत्र में कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।

  • किडनी के मरीजों को मात्र 1 रुपए में डायलिसिस की सुविधा देने की पहल
  • गर्भवती महिलाओं सहित जरूरतमंद मरीजों को 1 रुपए में सोनोग्राफी।
  • जरूरतमंद लोगों को रियायती दर पर एक्स-रे सुविधा।
  • निःशुल्क ब्लड टेस्ट।
  • 31 प्रकार की रक्त जांच निःशुल्क कराने की सुविधा।
  • जरूरतमंद लोगों को केवल 1 रुपए में पावर वाला चश्मा उपलब्ध कराने की पहल।
  • निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन
  • निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन
  • महिलाओं और किशोरियों को सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने की पहल।
  • शक्ति योजना घरेलू कामकाजी महिलाओं के लिए सहायता
  • ब्राइडल मेकअप बेटियों की शादी में निःशुल्क मेकअप
  • विवाह परिधान दूल्हे की शेरवानी और दुल्हन का लहंगा निःशुल्क
  • लगभग 22 हजार महिलाओं ने महिला शक्ति योजना के तहत पंजीयन कराया।
  • बीए, बीकॉम और बीएससी विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी।
  • निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण।
  • आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क वाई-फाई।
  • जन्मदिन पर मूवी टिकट।
  • जन्मदिन पर 5 लीटर पेट्रोल और केक।
  • बच्चों को दीपावली पर विशेष उपहार।
  • कोटा में कोचिंग करने वाले विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क हॉस्टल की व्यवस्था।
  • धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए एक तरफ का ट्रेन किराया।
  • 30 से 60 वर्ष के महिला-पुरुषों के लिए कंप्यूटर साक्षरता प्रशिक्षण की व्यवस्था।
  • जरूरतमंद लोगों के लिये बेहद कम कीमत में भोजन के लिए श्री राम रसोई
  • जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध कराने की पहल
  • एक रुपए में किराये पर हेलमेट कराने की सुविधा
  • धार्मिक आयोजन, गरीब परिवारों की शादियों, दशगात्र, खेल प्रतियोगिता और सामाजिक आयोजनों में निशुल्क पानी की व्यवस्था।
  • जरूरतमंद वर वधुओं को शादी के परिधान
  • सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों के लिये आर्थिक सहायता
  • तीज जैसे त्यौहारों पर मायके जाने वाली महिलाओं के पतियों के लिये विशेष भोजन व्यवस्था
  • कम से कम तीन साल से पूजा पाठ और कर्मकांड का कार्य कर रहे पात्र पुरोहितों और उनके परिवारों को साल में दो बार देश में कहीं भी यात्रा के लिये निशुल्क एसी टिकट देने की योजना।

इनके अलावा भी कई योजनाएं समय-समय पर शुरू की गई हैं। रिकेश समर्थक भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि रिकेश सेन ने जनता के कल्याण के लिये एक से एक योजनाएं शुरू कर मोदी, रमन और साय को पीछे छोड़ दिया है।

रिकेश के एक समर्थक ने जोर देते हुए कहा कि इतनी शानदार योजनाएं न तो 12 साल के कार्यकाल में पीएम नरेंद्र मोदी शुरू कर पाए, न 15 साल के कार्यकाल में रमन सिंह ऐसी योजनाओं की प्लानिंग कर सके। विष्णुदेव साय की सरकार भी पौने तीन साल के कार्यकाल में ऐसी योजनाएं शुरू नहीं कर सकी। इस लिहाज से रिकेश सेन को हर हाल में महापौर की टिकट मिलनी चाहिये। 

Check Also

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से बढ़ी हलचल : बीजेपी नेता टेंशन में …

THE CG NEWS रायपुर। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से भाजपा नेता टेंशन में आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!