Breaking News

भिलाई-चरोदा का होगा कायाकल्प : मुख्यमंत्री ने किया 106 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

  • भिलाई-चरोदा को मिली ऐतिहासिक सौगात, 5711 लाख का ट्रांसपोर्ट नगर जनता को समर्पित

THE CG NEWS

दुर्ग/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा प्रवास के दौरान क्षेत्र को 10631.33 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने यहां 6516.75 लाख रुपए के 11 कार्यों का लोकार्पण और 4114.58 लाख रुपए के 70 कार्यों का भूमिपूजन किया।

सबसे बड़ी सौगात ट्रांसपोर्ट नगर

मुख्यमंत्री साय ने ट्रांसपोर्ट नगर में फेज-1 लागत 2800.53 लाख रुपए, फेज-2 लागत 2910.85 लाख रुपए कुल 5711.38 लाख रुपए की लागत से बने ट्रांसपोर्ट नगर जनता को समर्पित किया। इससे व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
वार्ड-22 चरोदा भाठापारा खेल मैदान  लागत 149.95 लाख, वार्ड-14 नेहरू नगर स्वामी आत्मानंद स्कूल ऑडिटोरियम लागत 149.83 लाख रुपए, विद्यालय में अन्य विकास कार्य 118.53 लाख का लोकार्पण किया।

तालाबों का पुनरुद्धार

हथखोज बांधा तालाब निर्माण कार्य लागत 110 लाख, शीतला तालाब, चरोदा बस्ती लागत 98.36 लाख रूपये, डबरा पारा तालाब लागत 49.09 लाख रुपये,जरवाय तालाब लागत 43.67 लाख रुपए, दादर तालाब  लागत 42.97 लाख रुपए,ठाकुर तालाब, सिरसाभाठा लागत 42.97 लाख रुपए का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने किया 70 नए कार्यों का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री के करकमलों से नगरोत्थान मद से 2942.96 लाख रूपए की लागत के 25 कार्य, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 1011.60 लाख रूपये लागत के 64 कार्य, राज्य प्रवर्तित मद अंतर्गत 62.56 लाख रुपए के 2 कार्य, 14वें वित्त आयोग अंतर्गत 48 लाख रूपये लागत के 2 कार्य, अधोसंरचना मद से 49.46 लाख रूपए लागत के 4 कार्यों का भूमिपूजन किया।

भिलाई-चरोदा का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता : साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भिलाई-चरोदा का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। यहां के हर नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाना ही सरकार का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केवल घोषणाओं में नहीं, बल्कि धरातल पर विकास कार्यों को उतारने में विश्वास रखती है। ट्रांसपोर्ट नगर, सड़क, शिक्षा, खेल, तालाबों का सौंदर्यीकरण और अधोसंरचना विकास जैसे कार्य इसी संकल्प का प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों से नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। व्यापारियों को सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का माहौल मिलेगा, खिलाड़ियों को खेल मैदान मिलेगा और आम लोगों को स्वच्छ व सुंदर वातावरण मिलेगा। भिलाई-चरोदा अब विकास की नई उड़ान भरने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी भिलाई-चरोदा के विकास के लिए लगातार कार्य किए जाएंगे। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र को और अधिक सुविधासंपन्न, सुंदर और आधुनिक बनाया जाएगा।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चन्द्राकर, महापौर निर्मल कोसरे, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि, नगरवासी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री के करकमलों से हजारों हितग्राही हुए लाभान्वित
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भिलाई-चरोदा प्रवास के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत कुल 84 हितग्राहियों को लाभांवित किया। कार्यक्रम में पट्टा वितरण, आवास की चाबी, चेक, आयुष्मान कार्ड, जाब कार्ड, श्रमिक कार्ड सहित कई योजनाओं का लाभ दिया गया। लाभान्वित हितग्राहियों में राजस्व विभाग अंतर्गत पट्टादायी योजना के तहत 10 हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया गया। इसी प्रकार स्वामित्व योजना के तहत 5 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरण किया गया। इसी तरह नगर निगम भिलाई-चरोदा अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 4 हितग्राहियों को चाबी वितरण किया गया। पीएम स्वनिधि योजना में 10 हितग्राहियों को चेक वितरण किया गया। आवास योजना शहरी अंतर्गत 4 हितग्राहियों को चाबी वितरण किया गया। सी.एस.पी.डी.सी.एल. के अंतर्गत पीएम सूर्यघर योजना में 4 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। जिला पंचायत से बैंक लिंकेज एनआरएलएम योजना से 4 स्व-सहायता समूहों को 13.50 लाख रुपए के चेक वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) में 10 हितग्राहियों को चाबी वितरण किया गया।वी.बी.जी. रामजी योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों को जाब कार्ड वितरण किया गया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में 5 हितग्राहियों  को व्यक्तिगत शौचालय की प्रोत्साहन राशि का चेक वितरित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। सहायक श्रमायुक्त विभाग से मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में 4 हितग्राहियों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक वितरित किया गया। 5 हितग्राहियों को श्रमिक पंजीयन कार्ड वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग से  छत्तीसगढ़ महिला कोष / सक्षम योजना अंतर्गत 2 समूहों को 2-2 लाख और 4 महिलाओं को 1.20-1.20 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक वितरित किया गया।मत्स्य विभाग अंतर्गत नवयुवक मत्स्योद्योग सहकारी समिति को पट्टा वितरण किया गया। जय मां जलदेवी मछुआ सहकारी समिति को जाल / आईस बाक्स वितरण किया गया। कृषि विभाग अंतर्गत आत्मनिर्भर दलहन मिशन के तहत 5 किसानों को मसूर बीज वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार का संकल्प है। भिलाई-चरोदा में हुए इस वितरण से सैकड़ों परिवारों के जीवन में सीधा बदलाव आएगा।

Check Also

सीएम साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जयंती स्टेडियम हेलीपैड में भव्य स्वागत THE CG NEWS भिलाई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!