Breaking News

6 मंत्रियों की परफार्मेंस कमजोर, तीन का हटना तय, दो के विभाग बदले जाएंगे, एक को मिलेगा अभयदान

  • निकाय चुनाव के बाद फेरबदल की अटकलें तेज

THE CG NEWS

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों के बाद क्या मंत्रिमंडल में बदलाव हो सकता है, इसे लेकर अटकलों का दौर फिर शुरू हो गया है। एमएलसी चुनाव के बाद राजस्थान में पंचायत चुनावों में भाजपा का ग्राफ गिरने के बाद से फेरबदल की संभावनाओं को मजबूती मिली है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व छत्तीसगढ़ में साय सरकार और भारतीय जनता पार्टी की स्थिति किसी भी हालत में कमजोर नहीं देखना चाहता। यही वजह है कि चार मंत्रियों को हटाने की खबर चल रही है। एक मंत्री का विभाग बदला जा सकता है।

दरअसल, जून महीने में मुख्यमंत्री निवास में करीब पांच घंटे चली बैठक में मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा हुई थी। कई मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड कमजोर होने पर गंभीरता से चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार सबसे कमजोर परफार्मेस गजेंद्र यादव की आंकी गई। गजेंद्र सहित इन मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड कमजोर माने गए।

1. स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

2. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

3. वन, सहकारिता एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप

4. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल

5. महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

6. पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल 

एक को मिल सकता है अभयदान, 2 के विभाग बदले जाएंगे, 3 हटेंगे

राज्य मंत्रिमंडल के 6 मंत्रियों की परफार्मेंस कमजोर होने के बावजूद इसमें से एक मंत्री को फेरबदल में सुधार लाने की चेतावनी के साथ अभयदान मिल सकता है। सूत्र बता रहे हैं कि दो अन्य मंत्रियों का विभाग बदला जा सकता है। जबकि तीन मंत्रियों को हटाया जा सकता है।

भाजपा के उच्च स्तरीय सूत्र ने बताया कि श्याम बिहारी जायसवाल और केदार कश्यप के विभाग बदले जा सकते हैं। तीन अन्य मंत्रियों दयालदास बघेल, लक्ष्मी राजवाड़े और राजेश अग्रवाल को मंत्रिमंडल से हटाया जा सकता हैै। सबसे कमजोर मंंत्री माने जाने वाले गजेंद्र यादव को संघ का वरदहस्त होने के कारण अभयदान दिया जा सकता है।

मंत्रिमंडल में फेरबदल की टाइमलाइन को लेकर भी भाजपा नेतृत्व उलझन में है। निकाय चुनाव दिसंबर में होंगे। इसके बाद फरवरी में प्रदेश का बजट पेश किया जाएगा। इस लिहाज से बजट के पहले फेरबदल करना उचित नहीं माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार बजट के बाद ही फेरबदल संभावित है। दिल्ली से इशारा मिलनेपर ही बजट से पहले फेरबदल हो सकता है।

Check Also

सीएम विष्णु देव साय गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल : श्री राम कथा का किया रसपान

गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री ने लंगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!