- मंत्री डॉ डहरिया ने केंद्रीय आवासीय और शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीपसिंह पुरी से की मुलाकात
- रायपुर में लाइट मेट्रो रेल के लिए शीघ्र होगा डीपीआर का काम
- केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ के अन्य परियोजनाओं में अतिरिक्त केंद्रीय सहायता का दिया आश्वासन
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय आवासीय एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। डॉ डहरिया ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को छत्तीसगढ़ में किए जा रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी और समय के साथ प्रदूषण के खतरे और यातायात के दबाव को कम करने लाइट मेट्रो रेल परियोजना के संबंध में चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने लाइट मेट्रो रेल परियोजना पर सहमति जताते हुए प्रोजेक्ट तैयार करने हरी झंडी दी है।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ डहरिया ने छत्तीसगढ़ से जुड़े अन्य कई योजनाओं और कार्यों को लेकर केंद्रीय मंत्री से चर्चा की है। केंद्रीय मंत्री ने नवीन सिटी बसों के लिए केंद्रीय सहायता उपलब्ध कराने सहित कई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। निर्माण भवन में मुलाकात के दौरान डॉ डहरिया ने शहरी छत्तीसगढ़ में हो रहे अभिनव प्रयासों और योजनाओं की जानकारी केंद्रीय मंत्री को विस्तार से दी।। चर्चा के बाद केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ की तारीफ करते हुए केंद्र सरकार का पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।

अंबिकापुर में स्वच्छता एक्सीलेंस सेंटर खोलने की भी सहमति दी है। मुलाकात में केंद्रीय बजट में घोषित एसबीएम 2.0 योजना के अंतर्गत गोबर से उपयोगी उत्पाद बनाने और बायो मेथानाइजेशन प्लांट के अलावा अन्य ऑटोमेशन सपोर्ट के लिए लेगसी वेस्ट के वैज्ञानिक रीति से निष्पादन के लिए ग्रे वाटर के उपचार हेतु निकायों में रिफॉर्म्स के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष आर्थिक एवं तकनीकी सहायता और प्रधानमंत्री आवास योजना में छत्तीसगढ़ की परिस्थितियों के अनुसार केंद्रीय फंड के युक्तियुक्तकरण के साथ केंद्रीय सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में जिला कलेक्टर की राष्ट्रीय रैंकिग एवं अवार्ड प्रारम्भ करने की बात भी कहीं है। डॉ डहरिया ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को छत्तीसगढ़ के लिए दिए गए आश्वासन और सौगातों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। मुलाकात के दौरान सूड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal