- जुलाई को वन होम-वन ट्री महाभियान के अंतर्गत रोपे जाएंगे पौधे
- निःशुल्क पौधे के लिए 7746824555 पर कर सकते हैं संपर्क
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
आगामी 6 जुलाई को जिले में वन होम वन ट्री महाभियान के अंतर्गत घर-घर पौधे लगाए जाएंगे। महाभियान में अपना योगदान देने के लिए दुर्ग वनमंडल ने विशेष पहल की है। अपने घर में पौधा लगाने वाले नागरिकों को चाहेगा, उसे पौधा घर पहुँचाकर दिया। यह सेवा पूरी तरह से निःशुल्क होगी। आज इस सेवा का शुभारंभ विधायक अरुण वोरा ने किया। इस दौरान दुर्ग शहर के महापौर धीरज बाकलीवाल और डीएफओ धम्मशील गणवीर भी उपस्थित थे।
निःशुल्क पौधे के लिए इस नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
जिन नागरिकों को पौधा तुंहर द्वार योजना के अंतर्गत अपने घर में रोपने के लिए पौधे चाहिए। वे 77468-24555 पर संपर्क कर सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal