- मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री ने की ‘‘हॉस्पिटल वाली गाड़ी है‘‘ गाने की लाॅन्चिंग
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम द्वारा विगत सात माह में छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी क्षेत्रों में 5 लाख से अधिक मरीजों का मुफ्त उपचार करने पर एमएमयू के स्टाफ को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ‘‘हॉस्पिटल वाली गाड़ी है‘‘गाने की लॉचिंग और मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना पर आधारित काॅफी टेबल बुक ‘‘पंचलक्षम‘‘ का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यसचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू , विभागीय सचिव अलरमेलमंगई डी, संयुक्त सचिव आर. एक्का और मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री डाॅ. शिव डहरिया द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले बिलासपुर के स्टाफ डॉ जयगिरी गोस्वामी, भिलाई यूनिट से फार्मासिस्ट इंदु राय, कोरबा से प्रयोगशाला सहायक शीतल दास, रायपुर से महिला चिकित्सा मित्र लुईसा एंथोनी और राजनांदगांव यूनिट के वाहन चालक लोकेश कुमार साहू को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी हितग्राहियों और योजना से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा कोविडकाल में किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री द्वारा लाॅन्चिंग की गई हॉस्पिटल वाली गाड़ी है गाने को बॉलीवुड फिल्म भाग मिल्खा भाग के सुपरहिट गाने हवन करेंगे के सिंगर दिव्या कुमार ने अपनी आवाज दी है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal