Breaking News

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत दुकानों के लिये नगर निगम में आवेदन आमंत्रित

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग नगर निगम के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की 14 दुकानों के लिये नगर निगम में आवेदन जमा किया जा सकता है। तितुरडीह में 14 दुकानों का आवंटन किया जाना है। इसके लिए आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है।

मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत बनी दुकानों को आरक्षित किया गया है। अनारक्षित वर्ग दुकान क्रमांक (1,5 ,11,14, 15, 17 और 18) अनुसूचित जाति दुकान क्रमांक (19 )शिक्षित बेरोजगार दुकान क्रमांक( 20 ), महिला वर्ग दुकान क्रमांक( 21) पिछड़ा वर्ग दुकान क्रमांक ( 22, 23 व 24) और भूतपूर्व सैनिक/ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दुकान क्रमांक (25 ) कोआरक्षित किया गया है।

निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन कार्यालय में सीधे नहीं लिये जाएंगे। आवेदक या आवेदिका कीआयु 18 से 40 वर्ष होना आवश्यक है। दुर्ग निकाय क्षेत्र का निवासी होना जरूरी है। विस्तृत जानकारी के लिये नगर निगम के बाजार विभाग में कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Check Also

जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने देखा छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत का वैभव

सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर ने किया अभिभूत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने 17 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय डेलीगेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!