Breaking News

कन्हारपुरी सबस्टेशन से बोरी सबस्टेशन तक नई 33 केवी लाइन चार्ज : लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से राहत मिलेगी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में विद्युत कंपनी द्वारा एक नया आयाम जोड़ते हुए कन्हारपुरी सबस्टेशन से बोरी सबस्टेशन तक नई 33 के.वी लाइन खींचकर ऊर्जीकृत कर लिया गया है। इससे बोरी सबस्टेशन के अंतर्गत आने वाले 25 गांवों में लो वोल्टेज और विद्युत समस्याओं से लोगों को राहत मिलेगी।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल ने बताया कि पहले बोरी सबस्टेशन में बिजली की सप्लाई धमधा, ठेलका और खैरझीटी से होकर आती थी। 30 कि.मी. लंबी लाइन होने और बोरी सबस्टेशन अंतिम छोर में होने के कारण लो वोल्टेज की शिकायत मिल रही थी। लाइन लंबी होने के कारण लोड भी बहुत ज्यादा था। अंतिम छोर तक विद्युत सप्लाई पहुंचने पर वोल्टेज कम हो जाता था।

इस समस्या के निराकरण के लिये कन्हारपुरी से बोरी तक नई 33 के.व्ही लाइन (लगभग 12 कि.मी.) को ऊर्जीकृत किया गया है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज के साथ विद्युत सप्लाई होने लगी है। ओवरलोडिंग की वजह से होने वाली बिजली बंद की समस्या से भी उपभोक्ताओं को मुक्ति मिलेगी। लाइन की दूरी कम होने के कारण फॉल्ट होने पर उसे खोजने और मेंटेनेंस करने में भी अब विद्युत कर्मियों को आसानी होगी।

बोरी के लिए विद्युत सप्लाई पुरानी 33 के.व्ही. लाइन से भी जारी रहेगी। बोरी को डबल लाइन से विद्युत सप्लाई मिलने से क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था मजबूत हो जाएगी। नई लाइन ऊर्जीकृत होने से बोरी क्षेत्र के लगभग आठ हजार उपभोक्ताओं और किसानो को निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। पटेल ने बताया कि नई लाइन से पुरानी 33 के.व्ही. लाइन का भार भी कम होगा जिससे अन्य क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भी फायदा मिलेगा।

Check Also

पर्युषण पर्व : आत्मशुद्धि, अहिंसा और क्षमा का महापर्व : डा. मणिभद्र मुनि

पर्युषण पर्व का श्रमण संघ परिवार ने किया तप साधना से स्वागत-अभिनंदन महिलाएं पीली साड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!