Breaking News

पोटिया का अधूरा स्वास्थ्य केंद्र खंडहर में तब्दील हो रहा : 10 वार्डों की जनता को स्वास्थ्य सुविधा देने तत्काल काम पूरा कराएं : वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम 

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने विभागीय अधिकारियों को पोटिया में अधूरे पड़े स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण तत्काल पूरा करने के निर्देश दिये हैं। वोरा ने अधूरे भवन का निरीक्षण करने के बाद कहा कि पिछले एक साल से काम बंद होने के कारण अधूरा बना भवन खंडहर में तब्दील हो रहा है। वोरा ने सीजीएमएससी के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि पोटिया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण तत्काल पूरा कराएं। अधूरे काम से लगभग 10 वार्डों के 50 हजार से ज्यादा लोग घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा से वंचित हैं।

वार्ड वासियों ने विधायक अरुण वोरा को बताया कि अधूरे बने भवन में मवेशियों का जमावड़ा रहता है। रात के समय असामाजिक तत्व यहां आ जाते हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की उम्मीद के साथ भवन का निर्माण शुरू किया गया था लेकिन यह निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र गोशाला और मधुशाला में तब्दील हो रहा है। वोरा ने नागरिकों की शिकायतें सुनने के बाद अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने कहा ताकि आम जनता को जल्द स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।

इससे पहले वोरा ने शहरी क्षेत्र में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार और जिला अस्पताल को स्मार्ट हॉस्पिटल में बदलने के लिये बड़ी राशि शासन से स्वीकृत कराई है। जिला अस्पताल में राज्य शासन द्वारा राशि स्वीकृत कराते हुए 3 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है। 7 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सर्जिकल वार्ड का निर्माण किया जा रहा है।  शहर में दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के सर्वसुविधायुक्त भवन के लिए 75-75 लाख की राशि भी स्वीकृत की गई है। धमधा नाका में स्थल चयन हो गया है। अब जल्द ही भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!