Breaking News

पानी टंकी का होगा मेंटेनेंस : दो वार्डों में पानी सप्लाई होगी प्रभावित

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई नगर/ नगर निगम भिलाई क्षेत्र के अंतर्गत अमृत मिशन के तहत बनी राधिका नगर स्लॉटर हाउस पानी टंकी का मेंटेनेंस कार्य करने के कारण 28 सितंबर मंगलवार को सुबह वार्ड क्रमांक 4 राधिका नगर और वार्ड क्रमांक 5 लक्ष्मी नगर सुपेला में पानी सप्लाई होगी, लेकिन शाम को पानी की सप्लाई नहीं होगी। दूसरे दिन बुधवार यानी 29 सितंबर 2021 को भी पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

सहायक अभियंता बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार से कार्य शुरू होगा। इससे 2 वार्ड प्रभावित रहेंगे। आगामी दिनों में छावनी पानी टंकी का भी मेंटेनेंस किया जाएगा। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने मेंटेनेंस कार्य के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पानी सप्लाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

Check Also

पर्युषण पर्व : आत्मशुद्धि, अहिंसा और क्षमा का महापर्व : डा. मणिभद्र मुनि

पर्युषण पर्व का श्रमण संघ परिवार ने किया तप साधना से स्वागत-अभिनंदन महिलाएं पीली साड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!