
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
भिलाई नगर/ नगर निगम भिलाई के अंतर्गत वेस्ट डिस्पोजल करने के लिए एसएलआरएम सेंटर बनाए गए हैं। आज निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने बैकुंठ धाम एसएलआरएम सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। सेंटर की गंदगी देख आयुक्त हैरान रह गए। सेंटर के बाहर सड़क पर बेतरतीबी से कचरा पड़ा था। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए आने वाले रिक्शा के कचरे की गंदगी रोड पर फैली थी। चारों तरफ बदबू का वातावरण देखकर निगमायुक्त ने उपस्थित सफाई कर्मचारियों से सवाल किए लेकिन इन सवालों का सही जवाब नहीं मिला। कचरे से खाद निर्माण की गतिविधियां भी नहीं हो रही थी।

मदर टैरेसा नगर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ले के घरों से निकलने वाले गीले कचरे से खाद निर्माण और सूखे कचरे को उनकी उपयोगिता के आधार पर अलग अलग किया जाना है। पॉलिथीन को बेलिंग मशीन की सहायता से कंप्रेस्ड कर बंडल के रूप में तब्दील करते हुए व्यवस्थित कर विक्रय किया जाना है। उन्होंने जोन क्षेत्र खुर्सीपार और वैशाली नगर के ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण किया। वहां भी कचरा पृथ्कीकरण की गतिविधियों का यही हाल था। निगमायुक्त ने इन अव्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई।
आयुक्त ने कहा कि जोन आयुक्त और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण एसएलआरएम सेंटर में अव्यवस्था है। आयुक्त ने स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि 1 सप्ताह के भीतर सभी एसएलआरएम सेंटर की व्यवस्था सुधारें। व्यवस्था न सुधरने पर कार्यवाही की जाएगी। कचरा कलेक्शन से प्राप्त कचरे का बेहतर डिस्पोजल होना चाहिये और इसकी निरंतर मॉनिटरिंग होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal