
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री निवास में संसदीय सचिवों, विधायकों, विभिन्न आयोग-मंडल और प्राधिकरण के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें आईएएनएस-सी वोटर गवर्नेंस इंडेक्स के अनुसार देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक अमितेश शुक्ल, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरूण वोरा, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, रश्मि आशीष सिंह, उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्राधिकरण किस्मत लाल नंद और उत्तरी जांगड़े, विधायक अनिता शर्मा और रामकुमार यादव, अध्यक्ष पाठ्यपुस्तक निगम शैलेष नितिन त्रिवेदी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अटल श्रीवास्तव, अध्यक्ष राज्य अल्पसंख्यक आयोग महेन्द्र छाबड़ा आदि उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal