
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
भिलाईनगर/ स्मृति नगर के सड़क नंबर 28 और 29 के बीच 51.36 लाख रुपए की लागत से टेनिस कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने आज टेनिस कोर्ट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने एनआईटी के आधार पर टेनिस कोर्ट का निर्माण करने कहा है। आयुक्त ने साफ कहा कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि कुल 1620 स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल में टेनिस कोर्ट का निर्माण हो रहा है। यह दो भागों में विभक्त रहेगा। इसी परिसर में चेंजिंग रूम भी बनाया गया है। निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। कुछ काम बचा है। निगम आयुक्त ने नेहरू नगर जोन अधिकारियों को सभी बचे कार्य पूरा करने के निर्देश दिये।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal