
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग/ नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया से आज विधायक अरुण वोरा ने मुलाकात की और साई मंदिर स्थित सिविल लाइन सतनाम भवन प्रथम तल निर्माण कार्य के भूमिपूजन के लिए आमंत्रित किया। सतनाम भवन का निर्माण 70 लाख रुपए की लागत से किया जाना है जिसका भूमिपूजन 10 नवंबर को तय किया गया है। इसी कार्यक्रम के लिए वोरा ने नगरीय प्रशासन मंत्री से मुलाकात की।
इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, ऋषभ जैन सहित समाज के प्रमुख व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। वोरा ने चर्चा के दौरान शहर में विकास कार्यो को लेकर भी चर्चा की। दुर्ग शहर में विकास कार्यों के अलावा जर्जर सड़कों के लिए धन राशि मंजूर करने की मांग भी की।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal