
दुर्ग नगर निगम ने कचरा प्रबंधन में कामयाबी हासिल की है। विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल और निगमायुक्त हरेश मंडावी द्वारा लगातार सुबह से शहर की स्वच्छता को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ भ्रमण करने और समस्या का निराकरण कराने के कारण कचरे का प्रबंधन बेहतर तरीके से हो रहा है। इसी कारण सीआईआई द्वारा नगर निगम को 3 R अवार्ड यानी रीसायकल, रिड्यूस और री-यूज अवार्ड से पुरुस्कृत किया जाएगा। कचरा प्रबंधन के मामले में दुर्ग नगर निगम पूरे प्रदेश में अव्वल आया है। 16 नवम्बर को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये यह अवार्ड दुर्ग नगर निगम को दिया जाएगा। रैंकिंग से पहले गुप्त रूप से नगर निगम दुर्ग के कचरा प्रबंधन की स्थिति की जांचने के बाद यह अवार्ड दिया गया है।
दुर्ग शहर में हर दिन प्रत्येक घर से गीला – सूखा कचरा अलग-अलग लिया जाता है।औसतन 80 टन से अधिक कचरा प्रतिदिन निकलता है। इसमें 48 टन गीला और 32 टन सूखा कचरा होता है। शहर के सभी वार्डों से आने वाले कचरे को कचरे के निष्पादन का कार्य 10 एस.एल.आर.एम. सेंटर में होता है। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के 1400 कर्मचारी लगे हुए हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal