Breaking News

महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 27 दिसम्बर से

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / कलेक्टर व दिग्विजय स्टेडियम समिति के अध्यक्ष तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 79वीं महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में बैठक हुई। बैठक में महापौर हेमा देशमुख उपस्थित थी। कलेक्टर ने कहा कि इस हॉकी प्रतियोगिता की देश में हॉकी नर्सरी की विशेष पहचान है। कोविड-19 के बाद होने वाली प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में रंग-रोगन के साथ अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 11 सदस्यों की आयोजन समिति बनाई जाएगी। समिति द्वारा प्रतियोगिता की तैयारी और संचालन के संबंध में कार्य किए जाएंगे। अन्य सहयोगियों की समिति बनाई जाएगी, जो विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन 27 दिसम्बर से 6 जनवरी 2022 तक अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम गौरव पथ राजनांदगांव में किया जाएगा। हॉकी प्रतियोगिता में देश के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शामिल होंगे।

स्टेडियम प्रबंधक रणविजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों और विभिन्न संस्थाओं के हॉकी टीमों को पत्र भेजा गया है। खिलाडिय़ों के ठहरने व अन्य व्यवस्थाओं के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस अवसर पर लीलाराम भोजवानी, राजगामी संपदा न्याय के अध्यक्ष विवेक वासनिक, जिला पंचायत सीईओ लोकेश चन्द्राकर, आयुक्त नगर निगम आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम राजनांदगांव अरूण कुमार वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, भरत वर्मा, किशन खण्डेलवाल, शशिकांत अवस्थी,  सुशील कोठारी, कुतुबुद्दीन सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!