

- छत्तीसगढ़ के तीन गायकों की उपलब्धि : अंतरराष्ट्रीय काव्यप्रेमी मंच तंजानिया की प्रस्तुति में हैं शामिल
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
भिलाई। शहर के मशहूर गायक आरिफ खान अपनी सहयोगी गायिकाओं के साथ अंतराष्ट्रीय पटल पर चमक बिखेर रहे हैं। आरिफ और उनकी सहयोगी गायिकाएं उस अंतरराष्ट्रीय मंच का हिस्सा हैं, जिसके माध्यम से दुनिया भर के कलाकार जुड़े हैं और भविष्य में विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
विश्व के सबसे बड़े ऑनलाइन वर्चुअल कार्यक्रम भारत को जानें का आयोजन डॉ. ममता सैनी के संयोजन में अंतरराष्ट्रीय काव्यप्रेमी मंच तन्जानिया कर रहा है। इस कार्यक्रम में पूरे विश्व से 50 से अधिक देश के 300 से अधिक कवि, साहित्यकार, गीतकार, सिंगर व अन्य हिस्सा ले रहे हैं। 37 दिन चलने वाले कार्यक्रम में कवियों व साहित्यकारों के माध्यम से भारत के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश के राज्यगीत व महिमा चौपाई दोहा का फेसबुक लाइव पर सीधा प्रसारण हो रहा है।
आयोजन में इस्पात नगरी भिलाई के मशहूर गायक आरिफ खान, सहयोगी रुखसार खान (भिलाई हुडको) और रायपुर से वन्दना शर्मा इस मंच के माध्यम से पूरे विश्व मे अपने राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के ये तीनों कलाकार विश्व भर मे उन 6 गायकों मे शामिल है जिनका योगदान मुख्य रूप से इन प्रस्तुतियों में है। आरिफ खान मंचीय प्रस्तुति के माध्यम से गायिकी क्षेत्र मे कई वर्षो से जुड़े हुए हैं। अपनी मीठी आवाज और आकर्षक प्रस्तुति से ना केवल अपने नगर बल्कि पूरे राज्य मे प्रसिद्ध हैं।
आरिफ खान ने उत्तर प्रदेश, गोवा , छत्तीसगढ़ , दिल्ली , उड़ीसा, मणिपुर सहित अपने देश भारत की महिमा गीत और दोहा-चौपाई का संगीत व गायन रुखसार खान और वन्दना शर्मा के सहयोग से किया है। आरिफ खान ने बताया कि पूरे कार्यक्रम को संकलित कर एक ग्रन्थ प्रकाशित किया जाएगा, इसके अलावा सभी रचनाकारों की चौपाइयों का गायन कर एक वीडियो एल्बम तैयार किया जा रहा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal