Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केनाल रोड का किया लोकार्पण : छावनी में मिलेंगे लोगों को पट्टे, शहीद चुम्मन यादव की लगेगी आदम कद प्रतिमा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई नगर पालिका निगम के अंतर्गत खुर्सीपार कैनाल रोड का लोकार्पण किया। कोहका मेन माइनर से नंदनी रोड तक मिलाने वाली तीन किलोमीटर लंबी इस कैनाल रोड को 28 करोड़ 86 लाख 84 हजार की लागत से तैयार किया गया है। इस कैनाल रोड में सड़क के डिवाइडर में चंपा के खूबसूरत फूल लगाए गए हैं। इसके अलावा अधोसंरचना संबंधी अनेक मद और चौदहवें वित्त की राशि से महत्वपूर्ण कार्य कराए गए हैं।

कैनाल रोड के किनारे एक खूबसूरत गार्डन का निर्माण किया गया है। इस रोड से भिलाई नगर  निगम के 13 वार्ड के लोगों को आवागमन में प्रत्यक्ष रूप से राहत मिलेगी। कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन और दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ,भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, भिलाई नगर निगम के जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने छावनी में की घोषणा : बिरगांव की तरह मिलेंगे पट्‌टे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छावनी में हुई आमसभा में कहा कि बिरगांव नगर निगम की तरह ही छावनी में भी लोगों को पट्टे दिए जाएंगे। शहीद चुम्मन यादव की आदमकद प्रतिमा भी छावनी में लगाई जाएगी। शहरी क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास के लिए सरकार ने बड़े कार्य किए हैं। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम में स्कूलों के माध्यम से अंग्रेजी शिक्षा की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। स्लम स्वास्थ्य योजना और मोबाइल मेडिकल यूनिट व दाई-दीदी क्लीनिक के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की व्यवस्था की गई है पेयजल के मामले में भी अमृत मिशन के माध्यम से अनेक कार्य किए गए हैं।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!