Breaking News

3 साल से डेंगू से मौत नहीं : स्वास्थ्य, शिक्षा और नगरीय विकास के क्षेत्र में बनाई ठोस अधोसंरचना – भूपेश बघेल

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राधिका नगर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा कि कुछ साल पहले भिलाई में दर्जनों मौतें डेंगू से हुई थी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में ठोस अधोसंरचना तैयार करने और युद्ध स्तर पर संक्रामक बीमारियों के नियंत्रण के लिए काम करने से डेंगू से मौतें रोक पाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधोसंरचना के साथ ही शिक्षा, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की दिशा में भी कार्य किया गया है।

सीएम ने कहा कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों के माध्यम से हजारों बच्चों का अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश दिलाना, अमृत मिशन के माध्यम से लोगों तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराना, राज्य शासन नगरीय सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना हो या दाई-दीदी क्लीनिक हो, इन सभी के माध्यम से स्वास्थ्य के क्षेत्र में मजबूत अधोसंरचना स्थापित की गई है।

इसके साथ ही लंबे समय के बाद लोगों को भूस्वामी हक दिलाने की दिशा में भी हमने प्रयास किए हैं। बड़े पैमाने पर पट्टों का वितरण हुआ है। उन्होंने कहा कि शहरों में सौंदर्यीकरण को बढ़ाने के लिए अनेक उद्यान का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही खेल अधोसंरचना का विकास भी किया गया है। प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक देवेंद्र यादव ने भी सभा को संबोधित किया।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!