Breaking News

मुख्यमंत्री ने वोरा को दी जन्मदिन की बधाई : कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए : ढोल-धुमाल और शाही बग्घी के साथ पहुंचे समर्थक बांटते रहे मिठाईयां

प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने वोरा को जन्मदिन की बधाई दी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, पूर्व साडाध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने वोरा को जन्मदिन की बधाई दी।

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन व दुर्ग के विधायक अरूण वोरा के जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री के अलावा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी वोरा को बधाई और शुभकामनाएं दी। इससे पहले विधायक अरूण वोरा ने जन्मदिन के मौके पर सबसे पहले सुबह अपनी मॉ शांति वोरा से आशीर्वाद लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने भी वोरा पर फूलों की बारिश की। फूलों के हार और गुलदस्ते से उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। ढोल-धुमाल-बैंड बाजे के साथ कांग्रेसियों के जत्थे वोरा निवास पर पहुंचते रहे। मिठाईयां बांटने और केक काटने का सिलसिला लगातार जारी रहा।  

महापौर धीरज बाकलीवाल ने एमआईसी सदस्यों और पार्षदों, एल्डरमैन के साथ वोरा को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर केक भी काटा गया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक प्रदीप चौबे ने वोरा को बधाई दी  भिलाई की पूर्व महापौर नीता लोधी, पूर्व साडाध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार, आरएन वर्मा, भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष  मुकेश चंद्राकर ने भी वोरा को बधाई दी। दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने सभी एमआईसी सदस्यों के साथ वोरा से केक कटवाया और बधाई और शुभकामनाएं दी। मध्य ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने कार्यकर्ताओं के साथ 51 किलो का फूलों के हार पहनाकर बाजे गाजे के साथ वोरा का अभिनंदन किया। दक्षिण ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने धुमाल-बाजे के साथ शाही बग्घी पर वोरा का अभिनंदन किया। इस दौरान वोरा पर फूलों की बारिश होती रही। नारेबाजी और आतिशबाजी के बीच वोरा को बधाई दी। युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष आयुष शर्मा के साथ पहुंचे युवा कांग्रेसियों ने जोशीले अंदाज में वोरा को बधाई और शुभकामनाएं देने पहुंचे।

जनसेवा के कार्यों के लिए हमेशा सक्रिय रहने वाले दुर्ग विधायक अरुण वोरा को जन्मदिन की बधाई देने सुबह से वोरा निवास पर जनसैलाब उमड़ता रहा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा युवा कांग्रेसियों, छात्र नेताओं और महिला कांग्रेसियों की भीड़ लगातार बढ़ती रही।  पटाखों के शोर के बीच वोरा के अभिनंदन के नारे गूंजते रहे। 

  

वोरा को जन्मदिन की बधाई देने वालों में एमआईसी मेंबर हमीद खोखर, संजय कोहले, सत्यवती वर्मा, दीपक साहू, ऋषभ जैन, बिजेंद्र भारद्वाज, नीलू ठाकुर, परमजीत भुई, कौशल किशोर सिंह, राजेश शर्मा, नंदू महोबिया, राधेश्याम शर्मा, अनीस रजा, दुर्ग जिला सांस्कृतिक एवं साहित्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी,बेटी बचाओ मंच की उपाध्यक्ष रंजना गुप्ता, नासिर खोखर, राजेश वाडयलर, पूर्व पार्षद राजकुमार वर्मा, शकुन ढीमर, अशोक मेहरा, चन्ने भाटिया, संदीप बक्शी, राकेश दुबे, पाशी अली, मीना मानिकपुरी, राजू भाटिया, जितेंद्र तिवारी, शशिकांत तिवारी, पवन राय, रफीक खान, अनूप पाटिल, कल्याण सिंह ठाकुर, तामेश्वर साहू, गोल्डी सिन्हा, रामरतन जलतारे, अली असगर, लक्की नागेश, विजय, गणेश सोनी, अजहर जमील, निर्मला साहू, राजकुमार साहू, निकिता मिलिंद, अनूप वर्मा, गौरव उमरे, मनदीप सिंह भाटिया, श्रीकांत समर्थ, राधेश्याम शर्मा, रायसिंह ढिकोला, धीरज श्रीवास्तव, सुशील भारद्वाज, विनोद सेन, वहीद चौहान, राजकुमार पाली, प्रकाश गीते, नजहत परवीन, सरिता ताम्रकार, अजहर जमील, श्रद्धा सोनी, इलियास चौहान, बसंत खिलाड़ी, गणेश सोनी,आनंद श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश जैन, गणेश सोनी, सीता टंडन, पुष्पा राजपूत, अंजना बरेकर, सहित सैकड़ों कांग्रेस नेता शामिल रहे।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!