Breaking News

बीएसपी सोसाइटी सेक्टर-4 की चुनाव प्रक्रिया शुरू : नामांकन दाखिल : 10 दिसंबर को मतदान

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई। बीएसपी एम्पलाइज को-आपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 की चुनाव प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है। इस वर्ष अप्रैल-मई में सोसाइटी की चुनाव प्रक्रिया कोरोना नियमों के कारण टाल दिया गया था। चुनाव अधिकारी उमाशंकर शर्मा ने विस्तृत चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। सोसाइटी की नई कार्यकारिणी के लिए 10 दिसंबर शुक्रवार को महाराष्ट्र मंडल भवन सेक्टर-4 में मतदान होना है।

चुनाव कार्यक्रम के तहत 24 नवंबर बुधवार को नामांकन दाखिल किये गए। गुरुवार को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। अब 27 नवंबर को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिये जा सकते हैं। शाम 5 बजे चुनाव चिह्न आवंटन और स्क्रूटनी के बाद उम्मीदवारों की सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

10 दिसंबर को मतदान के बाद 13 दिसंबर को रिक्त स्थानों का सहयोजन होगा। 14 दिसंबर को अध्यक्ष/उपाध्यक्ष और अन्य सोसाइटी के प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के निर्वाचन की सूचना जारी की जाएगी। 18 दिसंबर शनिवार को दोपहर 12 बजे से अध्यक्ष/उपाध्यक्ष व अन्य सोसाइटी के प्रतिनिधियों और अन्य पदाधिकारियों का निर्वाचन होगा।

24 नवंबर को निवर्तमान कार्यकारिणी ने अपना नामांकन दाखिल किया। इनमें सामान्य वर्ग से मर्चेंट मिल के अशोक परगनिहा, मशीन शॉप के पूरन लाल देवांगन, मेडिकल से जानकी राव, कोक ओवन एंड कोल केमिकल से विपिन बंछोर, रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से सतानंद चंद्राकर, मशीन शॉप-1 से शशिभूषण सिंह ठाकुर, महिला वर्ग से एलएंडए राजभाषा विभाग की नितिशा साहू और मिल जोन-2 कार्मिक विभाग से आसमॉ परवीन, अनुसूचित जाति वर्ग से ट्रांसपोर्ट एंड डीजल आर्गनाइजेशन से चित्रसेन कोसरे, अनुसूचित जनजाति वर्ग से पुरुषोत्तम सिंह कंवर और अन्य पिछड़ा वर्ग से अशोक राठौर शामिल हैं। सेक्टर-4 सोसाइटी के चुनाव में निवर्तमान कार्यकारिणी के सदस्यों का भिलाई स्टील प्लांट में कर्मियों के बीच संपर्क जारी है।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!