Breaking News

निकाय चुनाव : कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक 29 को

  • 13 सदस्यीय चुनाव घोषणा पत्र समिति में चार केबिनेट मंत्री, एक राज्यसभा सदस्य सहित संगठन नेता शामिल 
  • दुर्ग जिले से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू और जितेंद्र साहू शामिल

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव 2021 के लिए चुनाव घोषणा-पत्र समिति का गठन किया है। चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष वन मंत्री मोहम्मद अकबर बनाए गए हैं। उनके अलावा कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत  समिति के सदस्य बनाए गए हैं। कुल 13 सदस्यीय समिति नगरीय निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार करेगी। समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में समिति की पहली बैठक 29 नवंबर को दोपहर 2 बजे राजीव भवन रायपुर में होगी। इसमें निकाय चुनावों के लिए घोषणा पत्र तैयार करने सभी सदस्य सुझाव देंगे।   

चुनाव घोषणा पत्र समिति में चार मंत्रियों के अलावा राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चार महामंत्री रवि घोष, चंद्रशेखर शुक्ला, राजेंद्र साहू, जितेंद्र साहू, संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा समिति शामिल किये गए हैं। 

Check Also

अमृत मिशन के कार्यों की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री नाराज

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री साय अमृत मिशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!