
- धान के अलावा गेंहू, चना, मक्का व अन्य फसल ले सकते हैं किसान
- सिंचाई के लिए 3 हजार 643 हेक्टेयर में रबी की फसल प्रस्तावित
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में कहा कि रबी मौसम में धान की फसल लेना प्रतिबंधित रहेगा। धान के अलावा गेंहू, चना, मक्का सहित अन्य फसल ले सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि रेत उत्खनन के लिए अवैध तरीके से एनीकट खोलने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाएगा।
कलेक्टर ने पेयजल-निस्तार के लिए लगभग 25 प्रतिशत पानी सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। सिंचाई के लिए 3 हजार 643 हेक्टेयर में रबी फसल के लिए प्रस्तावित किया गया। बैठक में 5 मध्यम परियोजना तथा 66 लघु जलाशय योजना के तहत जल की आपूर्ति प्रस्तावित किया गया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, उप संचालक कृषि जीएस धुर्वे, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता जीडी रामटेके, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता एसएन पाण्डेय, बैराज संभाग डोंगरगांव एसके सहारे, कार्यपालन अभियंता छुईखदान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal