
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर अवैध धान परिवहन पर जिले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। डोंगरगढ़ विकासखंड के बोरतलाव अंतर्गत सीमावर्ती चेकपोस्ट में आज सुबह महाराष्ट्र के तुमसर से उरला रायपुर की ओर जाते हुए एक ट्रक पकड़ा गया। जांच करने पर 410 बोरी अवैध धान पाया गया। दस्तावेज का परीक्षण करने के बाद अवैध धान परिवहन से संबधित जानकारी राजस्व अधिकारियों और कृषि उपज मंडी विभाग को दी गई है। अवैध धान जब्त कर लिया गया है।
गौरतलब है कि कलेक्टर के निर्देश पर अंतर्राज्यीय अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट में निगरानी के लिए टीम तैनात किया गया है। महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ आ रहे ट्रक में 410 कट्टा धान अवैध परिवहन करते हुए पकड़ने के बाद प्रकरण बोरतलाव थाना प्रभारी के सुपुर्दगी में रखा गया है। मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। आज हुई कार्रवाई में तहसीलदार नेताम, सहायक खाद्य अधिकारी अशीष रामटेके, बोरतलाव थाना प्रभारी, मंडी सचिव ईश्वरी प्रसाद चंद्राकर, चेक पोस्ट प्रभारी राजेन्द्र कुमार वर्मा, दौलत लाउत्रे और पूर्णानंद भोई शामिल थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal