Breaking News

सोनिया-राहुल ने पत्र लिखकर वोरा को दी पुत्र के विवाह की बधाई : मुख्यमंत्री बघेल पहुंचे वोरा निवास : नवदम्पति को दिया आशीर्वाद

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, अविभाजित मध्यप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे मोतीलाल वोरा के पौत्र व छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के ज्येष्ठ पुत्र सुमीत वोरा के विवाह के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पत्र लिखकर बधाई संदेश भेजा है। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक वोरा के पद्मनाभपुर स्थित निवास पहुंचे और नवविवाहित दंपत्ति को सुखद दाम्पत्य जीवन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री के वोरा निवास पहुंचने पर विधायक अरुण वोरा सहित परिवार के सदस्यों ने सीएम का आत्मीयता के साथ स्वागत किया। वोरा निवास पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक वोरा की माता शांति देवी वोरा के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। शांति देवी वोरा ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बहुत अच्छा काम कर रहे हो। छत्तीसगढ़ के लोगों की भलाई के लिए आगे भी ऐसे ही काम करते रहो। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिग्गज कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा और उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करीब 30 मिनट तक वोरा निवास में रुके और पारिवारिक माहौल में वोरा परिवार के सदस्यों से आत्मीयता से बातचीत करते रहे।

बीकानेर में पुत्र सुमीत वोरा का विवाह करने के बाद विधायक अरुण वोरा आज सुबह ही दुर्ग लौटे हैं। मुख्यमंत्री को 2 दिसंबर को सुबह लखनऊ के लिए रवाना होना है। आशीर्वाद समारोह में उपस्थित न हो पाने के कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वोरा निवास पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल और विधायक वोरा ने एक दूसरे का मुँह मीठा किया। बाद में मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

वोरा निवास में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, ऋषभ जैन, संजय कोहले, दीपक साहू, भोला महोबिया, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, महीप सिंह भुवाल, राजकुमार पाली, कन्या ढीमर, प्रीति मिश्रा, राजेश शर्मा, शिवाकांत तिवारी, दिलीप सिंह ठाकुर, अंशुल पांडेय, अबरार पुवार, छोटे लाल यादव, कुणाल तिवारी, पाशी अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे।

सोनिया गांधी ने विवाह में शामिल न पाने के लिए जताया खेद 

राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी ने अरुण वोरा को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद देते हुए नितांत पारिवारिक और पवित्र दायित्व का निर्वहन करते हुए पुत्र का विवाह संपन्न करने के लिए बधाई दी। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की वजह से विवाह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने के लिए खेद जताते हुए नवविवाहित सुमित और मीमांशा सहित पूरे वोरा परिवार को बधाई दी। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के भी आज शाम को वोरा निवास में आगमन की खबर है।

Check Also

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड

THE CG NEWS रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में इंदिरा गांधी कृषि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!