Breaking News

शंकर नाला समेत अन्य नालों की साल में तीन बार होगी सफाई

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2022 को देखते हुए आयुक्त हरेश मंडावी ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ सेवन स्टार रेटिंग हासिल करने प्लान बनाकर काम शुरू कर दिया है। प्लान के अनुसार इस साल शंकर नाला की सफाई 3 बार कराई जाएगी। इस बार दिसंबर से ही नाला सफाई की शुरुआत कर दी गई है। मालवीय नगर के आसपास शंकर नाला की एक किलोमीटर से ज्यादा एरिया में चैनमाउंटेन मशीन के साथ गैंग लगाकर किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, जावेद अली, शेखर वर्मा के अलावा निगम के स्वच्छता निरीक्षक, सफाई सुपरवाइजर और कर्मचारी मौजूद थे।

आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा कि मालवीय नगर से होकर शंकर नाला तक आने वाले इस नाला के साथ ही अन्य नालों की सफाई तल से मलमा निकालकर की जा रही है। सफाई के साथ ही किनारे में मिट्टी-मलमा हटाकर झाड़ियों की सफाई भी शुरू कर दी गई है। नाला में जहां भी जलभराव की स्थिति है, वहां नाले की सफाई चैनमाउंटेन मशीन से की जाए ताकि बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या न हो। आयुक्त ने नागरिकों से अपील है कि नाला और नालियों में घरों और दुकानों का कचरा ना डालें। कचरा डालते पाए जाने पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना के शौर्य, साहस और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देखा सारंग टीम का रोमांचकारी हवाई करतब सेंध लेक में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!