
- नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा बोले, गरीबों को परेशान करना बन्द करो
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
नगर निगम द्वारा बघेरा वार्ड क्रमांक 56 इंदिरा नगर में बस्तीवासियों को बार-बार घर तोड़ने की नोटिस मिलने से आक्रोशित बस्तीवासियों ने आज नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। वार्ड पार्षद कुमारी बाई साहू के नेतृत्व ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। निगम कार्यालय में धरना देकर बैठे बस्तीवासियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। निगम के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा व पूर्व सभापति दिनेश देवांगन भी बस्तीवासियों के साथ प्रदर्शन मे शामिल हुए। उन्होंने निगम की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। साफ कहा कि 30 साल का स्थायी पट्टा होने के बाद भी निगम प्रशासन जानबूझकर गरीबों को हटाने की नोटिस देकर परेशान कर रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बघेरा मे डोंगिया बांधा तालाब किनारे पिछले 40 साल से बस्तियां बसी हैं। रोजी-मजदूरी कर जीवन-यापन करने वाले लगभग 5 सौ से अधिक परिवार यहां काबिज हैं, जिन्हे शासन द्वारा 1998 मे 30 वर्ष का स्थायी पट्टा प्रदान किया गया। कुछ लोगो को प्रधान मंत्री आवास के अंतर्गत मोर मकान मोर जमीन योजना का लाभ दिया गया और उन्होंने पक्के मकान बनवाए है। पिछले एक साल से निगम प्रशासन द्वारा सरस्वती नगर वार्ड 34 मे निर्माणधीन प्रधानमंत्री आवास योजना की नए बिल्डिंग मे इंदिरा नगर के पूरी बस्ती को शिफ्ट करने के लिए बस्तीवासियों को बार-बार नोटिस भेजी जा रही है। है।
आक्रोशित बस्तीवासियों ने कलेक्ट्रेट पुहुंचकर जिलाधीश सर्वेश्वर भूरे को ज्ञापन सौंपते हुए बस्ती न हटाने की मांग की। इसके बाद आक्रोशित बस्तीवासी निगम कार्यालय पहुंचे और विधायक, महापौर और निगम आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी राजेश पाण्डेय ने आंदोलनकारियों से बातचीत कर आगामी आदेश तक नोटिस स्थगित करने व बस्ती तोड़ने कोई कार्यवाही न करने का आश्वासन दिया। इसके बाद बस्तीवासी शांत होकर वापस लौट गए।
नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने कहा कि जब से धीरज बाकलीवाल ने नगर निगम के महापौर का पद संभाला है, तब से गरीब वर्ग लगातार परेशान हो रहा है। नगर निगम के अधिकारी निरंकुश हो गए हैं और मनमानी कर रहे हैं। शहर के कुंदरा पारा, पोटिया, राजीव नगर, उरला बस्ती, बघेरा, इंदिरा नगर व शान्ति नगर जैसे कई गरीब बस्तियों को बुलडोजर से हटाने निगम प्रशासन द्वारा बार-बार नोटिस भेजकर गरीबों को डराने का प्रयास किया जा रहा है। इसे भाजपा पार्षद दल बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने भी नागरिकों को संबोधित किया। प्रदर्शन करने वालो मे छाया पार्षद ललित ढीमर, किशोर नायक, रवि नागरे, दीपक यादव, गीता राजपूत, लक्ष्मी ढीमर, मीना साहू, लीला साहू, रेखा यादव, गीता बाई उड़िया, अमरवतिन बाई, अनुसुइया यादव, हरीश कुमार, दुर्गा ढीमर, जंगली साहू, प्रतिभा निर्मलकर, दुलेश्वरी साहू, नेमा साहू, मान बाई सतरूपा ढीमर, सुनीता बाई, पार्वती बाई सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal