द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर विकासखंड छुईखदान के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गंडई के पास संचालित चखना सेंटर को हटा दिया गया है। आबकारी विभाग के अफसरों ने कार्रवाई करते हुए स्कूल रोड के किनारे चल रहे चखना सेंटर संचालकों पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 36(सी) और 36(च) के तहत कुल 7 प्रकरण दर्ज किये हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए अन्य सभी दुकानों को हटा दिया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal