- मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य विभाग ने बारदाने की दर को 18 रुपए से बढ़ाकर किये 25 रु.
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर किसानों को अब पुराने बारदाने के एवज में 25 रुपए का भुगतान किया जाएगा । इस संबंध में खाद्य विभाग द्वारा आज आदेश जारी कर दिया गया है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों को अपने बारदाने में धान लाने की छूट राज्य शासन द्वारा दी गई है। किसानों द्वारा स्वयं के बारदाने में लाए गए धान की खरीदी के साथ उन्हें पुराने बारदाने की एवज में पूर्व में 18 रुपये का भुगतान किया जाना था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बारदाने की पूर्व निर्धारित दर प्रति नग 18 रुपये को बढ़ाकर अब 25 रुपये कर दिया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal