Breaking News

ओमिक्रॉन वैरिएंट की भारत में दस्तक : कर्नाटक में मिले हैं दो मरीज

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

कोरोना वायरस के खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रॉन ने देश में एंट्री कर ली है। कर्नाटक में दो मरीजों में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। दोनों संक्रमित मरीज दक्षिण अफ्रीका से आए हैं। जॉइंट हेल्थ सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने कहा कि जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए इन मरीजों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों में से एक की उम्र 64 साल है, जबकि दूसरे शख्स की उम्र 46 साल है। अग्रवाल ने आगे बताया कि जिन दो लोगों में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है, वे दोनों कर्नाटक के रहने वाले हैं। दोनों मरीजों में मामूली लक्षण पाए गए हैं। उन्हें क्वारेंटाइन में रखा गया है।

अब तक दुनिया भर के 29 देशों में 373 ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका, इजरायल, जापान जैसे बड़े देश इस लिस्ट में शामिल हैं। अब भारत भी इसमें शामिल हो गया है। बीते कई दिनों से भारत में इसे लेकर सतर्कता बरती जा रही थी और एयरपोर्ट पर सघन जांच हो रही थी। स्वास्थ्य सचिव ने कहा, ‘फिलहाल दुनिया भर में कोरोना के केसों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है।

अकेले यूरोप में बीते एक सप्ताह में दुनिया भर के 70 फीसदी केस पाए गए हैं।’ उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में यूरोप में 2.75 लाख नए कोरोना केस मिले हैं। इसके अलावा 31 हजार लोगों की मौत दर्ज की गई है। दरअसल ओमिक्रॉन वैरिएंट के अलावा भी यूरोप के देशों के अलावा रूस आदि में भी कोरोना के नए केसों में तेजी देखने को मिल रही थी।

Check Also

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड

THE CG NEWS रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में इंदिरा गांधी कृषि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!