Breaking News

सिंचाई परियोजनाओं के लिए 21 करोड़ रुपए मंजूर

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ शासन ने विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण और सुधार कार्यों के लिए 21 करोड़ 63 लाख 75 हजार रूपए स्वीकृत किये हैं। योजनाओं के पूरा होने से बत्तीस हजार सात सौ चौवालिस हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड सक्ती अंतर्गत खरसिया शाखा नहर के घोघरा वितरक नहर के मल्दी माइनर, सरायपाली माइनर, भालूडेरा माइनर, डोंगिया माइनर और सबमाइनर नहर के क्षतिग्रस्त सी.सी. लाइनिंग का पुनर्निर्माण, कोलाबा फिक्सिंग और बैंक सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए दो करोड़ 25 लाख 26 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

योजना के पूरा होने से 678 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड जैजेपुर की हसदेव बांगो परियोजना अंतर्गत सक्ती शाखा नहर के मुरलीडीह वितरक नहर के क्षतिग्रस्त सी.सी. लाइनिंग, बैंक सुदृढ़ीकरण, टो-वॉल का निर्माण और मिट्टी कार्य के लिए दो करोड़ सात लाख 88 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

विकासखण्ड सक्ती अंतर्गत खरसिया शाखा नहर के घोघरा वितरक नहर के अचानकपुर माइनर, पासीद माइनर और सब माइनर, जुनवानी माइनर नहर के क्षतिग्रस्त सी.सी. लाइनिंग का पुनर्निर्माण, कोलाबा फिक्सिंग और बैंक सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए दो करोड़ 58 लाख 26 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना पूरी होने से 1282 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड अकलतरा की अकलतरा शाखा नहर के पोड़ी उप वितरक नहर, पकरिया वितरक नहर, किरारी वितरक नहर और तरौद वितरक नहर न माइनरों का जीर्णोद्धार और सी.सी. लाइनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 48 लाख 73 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 25806 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। विकासखण्ड जैजेपुर की हसदेव बांगो परियोजना अन्तर्गत सक्ती शाखा नहर के मलनी वितरक नहर, सिरली सबमाइनर के सी.सी. लाइनिंग, बैंक सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए दो करोड़ 33 लाख 46 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 2049 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।
विकासखण्ड सक्ती के गुंजी व्यपवर्तन योजना के नहर में सी.सी. लाइनिंग 2.40 कि.मी. एवं पक्के कार्यों में सुधार कार्य व पुनर्निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 40 लाख 80 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना से 106 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। विकासखण्ड बम्हनीडीह अंतर्गत झर्रा फीडर जलाशय योजना कार्य के लिए एक करोड़ 27 लाख 95 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना से 62 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। विकासखण्ड नवागढ़ अंतर्गत हड़हामुहां स्टापडेम सह पुलिया निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 44 लाख 68 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना से 165 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। विकासखण्ड पामगढ़ अंतर्गत सनापत नाला में सिंघलद्वीप एनीकट योजना कार्य के लिए दो करोड़ 26 लाख 30 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना से 135 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जांजगीर-चांपा जिले के घोघरा स्टापडेम (खैरवार नाला में ) निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 50 लाख 43 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना से 105 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

Check Also

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना के शौर्य, साहस और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देखा सारंग टीम का रोमांचकारी हवाई करतब सेंध लेक में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!